फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षा 5 की छात्रा ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

विज्ञापन
छात्रा सलोनी द्वारा मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को लिखा गया पत्र। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
चकराता ब्लॉक के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय त्यूनी की बदहाली की कहानी किसी से छिपी नहीं है। स्कूल की छत में बड़े-बड़े छेद हो गए हैं। इस कारण बरसात का पानी कमरों मेें भर जाता है। वर्तमान में छात्र बरामदे में पढ़ाई कर रहे हैं, लेकिन तेज बारिश में यहां पर भी कक्षाओं का संचालन मुमकिन नहीं हो पाता। आलम यह है कि स्कूल की इस बदहाली की चिंता अब नन्हे-मुन्नो को भी सताने लगी है। स्कूल में कक्षा-5 में पढ़ने वाली एक छात्रा सलोनी चौहान ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर नए भवन की मांग की है।
विज्ञापन

11 जुलाई को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को लिखे पत्र में छात्रा सलोनी ने कहा है कि ‘श्रीमान मैं और मेरे साथी राजकीय प्राथमिक स्कूल त्यूनी-1 में पढ़ते हैं। हमारा स्कूल वर्ष 1964 में दान दी गई जमीन पर बना है। वर्तमान में स्कूल का भवन जर्जर हो चुका है, जिस कारण यहां पढ़ने वाले 111 बच्चे बहुत परेशान हैं। बारिश में हमें बहुत परेशानी होती है। जिस व्यक्ति ने यह भूमि दान दी थी, वह अब यहां स्कूल के नए भवन का निर्माण नहीं करने दे रहा है। इस कारण स्कूल भवन के निर्माण के लिए आया पैसा वापस चला गया।
अत: आपसे निवेदन है कि जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी चकराता/त्यूनी को आदेश देने की कृपा करें। हमारे स्कूल के नए भवन के लिए त्यूनी में वन विभाग की खाली पड़ी जमीन हमें दिलवा दें। जहां पर हमारे पढ़ने के लिए कम से कम पांच कमरों का स्कूल भी बन जाएगा और खेलने के लिए मैदान भी। हम सब फिर से खुशी-खुशी अपनी पढ़ाई कर सकेंगे। आशा है आप हमारी प्रार्थना सुन जल्द ही हमारे स्कूल के लिए नया भवन बनवा देंगे।’
विज्ञापन

पत्र के आखिरी में छात्रा ने अपना नाम लिखा है। छात्रा का यह पत्र शिक्षा विभाग में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी पत्र खूब वायरल हो रहा है।
----
छात्रा के पत्र लिखने की जानकारी मिली है। वास्तव में स्कूल की हालत खस्ताहाल है। मामले में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। पुराने भवन की जगह पर नए भवन के निर्माण को लेकर भू स्वामी को एतराज है।
विज्ञापन

- पंकज कुमार, उपशिक्षाधिकारी, चकराता

बदहाल पड़े प्राथमिक विद्यालय त्यूनी में पढ़ाई करते छात्र।- फोटो : VIKAS NAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें