डीएवी पीजी कॉलेज में मंगलवार को छात्र संघ उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री खजान दास ने बतौर मुख्य अतिथि किया। उन्होंने युवाओं से समाज व राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
मंत्री ने कहा कि छात्र जीवन व्यक्तित्व निर्माण की नींव है और इस दौरान अपनाए गए संस्कार, अनुशासन एवं लक्ष्य ही भविष्य को दिशा देते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहकर शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया। मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा कि छात्र संघ लोकतंत्र की पहली पाठशाला है, जहां नेतृत्व, जिम्मेदारी और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी की अपील की।
कांग्रेस मीडिया प्रभारी राजेश महर्षि ने कहा कि छात्र राजनीति लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का माध्यम है और विद्यार्थियों को इसे सकारात्मक दिशा में उपयोग करना चाहिए। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. कौशल कुमार, छात्रसंघ अध्यक्ष ऋषभ मल्होत्रा, करन नेगी, विशाल कुमार आदि मौजूद रहे।