फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्यारहवीं की छात्रा ने लगाई फांसी, स्कूल के टॉयलेट में लटका मिला शव

Fri, 31 Mar 2017 08:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
भेल के सेक्टर चार स्थित बाल भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 11वीं की छात्रा ने शौचालय में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या की वजह प्रथम दृष्टया बैक आना बताई जा रही है। छात्रा के परिजनों ने स्कूल में जमकर हंगामा काटा। प्रधानाचार्य और शिक्षकों से नोकझोंक हुई। 
विज्ञापन


विष्णुलोक के रहने वाले संविदा भेलकर्मी वेदराम के छह बेटे बेटियां हैं। उसकी सबसे छोटी बेटी हरप्यारी ग्यारहवीं की छात्रा थी। शुक्रवार को उसका परीक्षा परिणाम घोषित होना था। वह सुबह हरप्यारी दो सहपाठी और उनके परिजन के साथ स्कूल गई थी। रिजल्ट घोषित किया तो छात्रा की दो विषय में बैक आने की जानकारी शिक्षक ने दी।  इससे छात्रा मायूस हो गई।

छात्रा ने अपनी सहपाठी की मां सुमनलता से कहा कि वह स्टाफ रूम से होकर आ रही है। जब काफी देर तक छात्रा नहीं लौटी तो इंतजार करने के बाद सहपाठी और  उसकी मां चली गई। घर आकर उन्होंने छात्रा के परिजनों इसकी जानकारी दी। छात्रा के परिजन स्कूल पहुंचे।  तब तक स्कूल के सभी बच्चे घर जा चुके थे।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य सुखवीर सिंह ने उन्हें कहा कि स्कूल बंद हो चुका है।  इस पर यह अंदाजा लगाते हुए कि छात्रा घर न चली गई हो लौट आए। इसी बीच प्रधानाचार्य स्कूल के एक चपरासी के साथ सारे कक्षा कक्ष बंद कराने के लिए चले गए। लड़कियों के शौचालय से पानी टपकने की आवाज आने पर प्रधानाचार्य ठिठके।

अंदर पहुंचने पर देखा तो सभी शौचालय खुले थे लेकिन एक का दरवाजा आधा बंद था। बंद दरवाजे को जब उन्होंने खोला तो पैरों तले जमीन खिसक गई। देखा कि पानी के पाइप में दुपट्टे का फंदा लगा था और छात्रा का शव लटका था। प्रधानाचार्य ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट घटनास्थल पर पहुंचे।

छात्रा को नीचे उतारा गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।  घटना की सूचना मिलने पर परिजन, परिचित और भेलकर्मी बड़ी संख्या में स्कूल पहुंच गए। गुस्साए परिजनों की प्रधानाचार्य सुखबीर सिंह, स्कूल स्टॉफ से जमकर नोकझोंक हुई। परिजनों ने ट्यूशन न पढ़ने पर जानबूझकर फेल कर देने का आरोप लगाया। पुलिस ने जैसे तैसे हालात को संभाला। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया छात्रा की दो विषयों में बैक आने के चलते ही आत्महत्या करने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें