फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दरोगा फैला रहा शिक्षा का उजियारा, पढ़ने के लिए नहीं थी जगह तो थाने में दिया बच्चों को 'आसरा'

Sun, 02 Sep 2018 09:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 4
police, class - फोटो : amar ujala
पढ़ाई के लिए गरीब बच्चों को जगह नहीं मिल रही थी तो देहरादून के एक दरोगा ने थाने में ही जगह दे दी। इन दिनों देहरादून के प्रेमनगर थाने में बच्चों की पाठशाला चल रही है। जो चर्चा और खूब वाहवाही बटोर रही है। दरअसल एनजीओ 'आसरा' के पास बच्चों को पढ़ाने के लिए जगह नहीं थी।
 
विज्ञापन

महिला पुलिसकर्मी भी इस पाठशाला में बच्चों को पढ़ाती हैं

2 of 4
टीचर की भूमिका में दिखते हैं पुलिसकर्मी
सड़क किनारे इन बच्चों की क्लास चलती थी। एक दिन प्रेमनगर थाने के एसओ मुकेश त्यागी की नजर बच्चों पर पड़ी तो उन्होंने थाने में ही क्लास के लिए जगह दे दी।
 
विज्ञापन

3 of 4
पुलिस थाने में चल रही क्लास
देहरादून के प्रेमनगर पुलिस स्टेशन में बच्चों की आवाजें गूंजती हैं। फुर्सत मिलते ही महिला पुलिसकर्मी भी इस पाठशाला में बच्चों को पढ़ाती हैं। थाने में यह क्लास रोज़ाना दो शिफ्ट में चलती है। क्लास सुबह दस बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक चलती है।

 
विज्ञापन

4 of 4
police, class
एसओ मुकेश त्यागी भी अक्सर क्लास में पहुंचकर बच्चों का हाल-चाल लेते हैं। यह पाठशाला प्रेमनगर पुलिस और आम लोगों की मदद से चल रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें