फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्डिंग स्कूल हत्याकांड: आपबीती सुना फफक पड़े माता-पिता, बोले-भाई की कब्र पर कैसे पढ़ेंगी बहनें

Fri, 29 Mar 2019 09:25 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
चिल्ड्रन होम अकादमी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कहते थे बच्चे को पढ़ाकर उसकी जिंदगी बना देंगे, क्या मालूम था कि घर के इकलौते चिराग को यूं साजिशों के तहत बुझा दिया जाएगा। अब हम कहां जाएं, स्कूल प्रबंधन चाहे जो दलील दे, हमने अपने पूरे परिवार के भविष्य की बागडोर बड़े भरोसे के साथ स्कूल को सौंपी थी। 

विज्ञापन


अब क्या कहें हमारी तो दुनिया ही उजड़ गई, इकलौता बेटा मार दिया गया। हमारी दो बेटियां भी चिल्ड्रन होम अकादमी में ही पढ़ती हैं। उन्हें भी वापस घर ले आए हैं। भाई के कब्रिस्तान में कोई बहन कैसे पढ़ पाएगी। 

ये संवेदना को झकझोर देने वाली पीड़ा मृतक वासु के माता-पिता की है। वासु की दो बहनें भी चिल्ड्रन होम अकादमी में ही हैं। एक नवीं और दूसरी 11वीं की छात्रा है। दोनों बहनें अपने भाई के साथ हुई घटना से इतनी सहमी हैं कि दोबारा स्कूल की ओर जाने की भी हिम्मत नहीं जुटा पा रही हैं। 

दोषियों को हो उम्रकैद
वासु की मां ने फफकते हुए कहा कि जिसने भी मेरे लाल को मुझसे छीना है उसे उम्र कैद होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जैसे हम जिंदा रहते पीड़ा महसूस कर रहे हैं वैसे ही मासूम का कत्ल करने वाले भी तिल-तिल जिंदगी की घुटन का अहसास करें। उनका कहना है कि जो भी हुआ उसके बाद किसी ने उनकी मदद कर पहल नहीं की है। 
विज्ञापन

बता दें कि 10 मार्च को अकादमी के 12वीं कक्षा के दो छात्रों ने बैट से वासु को बुरी तरह से पीट दिया था, जिसके कारण 11 मार्च को अस्पताल में वासु ने दम तोड़ दिया था। वासु के पिता अपनी पत्नी और तीन बेटियों के साथ मेरठ के एक कुष्ठ आश्रम में रहकर गुजारा करते हैं। 

बच्चे से कोई शिकायत थी तो कह देते
पिता ने बताया कि स्कूल प्रबंधन और पुलिस की ओर से बताया जा रहा है कि बिस्कुट चोरी करने की सजा वासु को दी गई। यदि वासु से कोई शिकायत थी तो कह देते, वह खुद उसे स्कूल से निकाल लेते। सोचा था वासु पढ़ लिखकर अपने पांव पर खड़ा हो जाएगा। दोनों बेटियां भी वहीं पढ़ लिखकर शादी करने के बाद अपने घर चली जाएंगी तो वासु के सहारे अपनी जिंदगी काट लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें