फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिंसिपल ने सातवीं के छात्र के साथ किया इतना बुरा सुलूक, अस्पताल में हुआ भर्ती

Tue, 10 Oct 2017 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नारसन
विज्ञापन
विज्ञापन
सातवीं के छात्र के साथ  प्रधानाध्यापिका ऐसी बर्बरता बरती कि छात्र की हालत खराब हो गई। हालत इतनी गंभीर हो गई कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। आगे पढ़िए पूरा मामला...
विज्ञापन


कक्षा सात का एक छात्र प्रधानाध्यापिका की पिटाई से घायल हो गया। परिजन घायल छात्र को लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां से चिकित्सकों ने छात्र को हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने इस आशय की पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस घायल छात्र का मेडिकल कराकर कार्रवाई की तैयारी कर रही है। खेड़ा जट निवासी यश कस्बे के एक निजी स्कूल में कक्षा सात का छात्र है। मंगलवार को स्कूल खत्म होने के बाद यश घायल अवस्था में घर पहुंचा। उसने परिजनों को आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जिसके बाद परिजनों ने नारसन चौकी पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी हैं। परिजनों का कहना है कि स्कूल की प्रधानाध्यापिका ने कक्षा में पहुंचकर सभी बच्चों के सामने बेवजह यश के साथ मारपीट की है।

परिजनों का आरोप यह भी है कि इस पर भी प्रधानाध्यापिका के मन को सुकून नहीं आया और उसने यश को अपने ऑफिस के बाहार हाथ ऊपर कर खड़ा कर दिया। पुलिस ने यश का मेडिकल कराया है।

वहीं चिकित्सकों ने यश की हालत को बिगड़ता देख रुड़की रेफर किया है। जहां पर यश का इलाज चल रहा है। नारसन चौकी प्रभारी एमएम भट्ट का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें