फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाम कार्यक्रम में संघर्षशील लोगों को किया सम्मानित

विज्ञापन
पूर्व सांसद मनोरमा डोबरियाल शर्मा की जयंति के अवसर पर उनकी फोटो पर पुष्प अर्पित कर उन्हे श्रद्वा
विज्ञापन
देहरादून। पूर्व सांसद मनोरमा डोबरियाल की 63वीं जयंती पर मनोरमा शर्मा डोबरियाल मैमोरियल फाउंडेशन की ओर से सलाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मेें अपने कार्य क्षेत्र में संघर्षशील लोगों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

रूलक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व पद्मश्री अवधेश कौशल ने लोगों को शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। हरीश रावत ने कहा कि मनोरमा संघर्ष की प्रतीक थीं। उन्होंने उत्तराखंड के सरोकारों को संसद में जोरदार ढंग से उठाया। राज्य आंदोलन में भी निरंतर सक्रिय रहीं। फाउंडेशन की अध्यक्ष आशा मनोरमा शर्मा ने कहा कि संघर्षशील लोगों को सम्मानित कर फाउंडेशन का उद्देश्य लोकतंत्र की मूल भावना को मजबूत करना है। पद्मश्री अवधेश कौशल ने कहा कि मनोरमा शर्मा एक जीवट नेता थीं।
इस दौरान उत्तरकाशी में आई आपदा के लिए फ ाउंडेशन की ओर से कंबलों का एक बंडल समाजसेवी आरिफ खान को दिया गया। कार्यक्रम के अंत में पूर्व विधायक एवं संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष रंजीत सिंह वर्मा के निधन पर दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

----
यह हुए सम्मानित
कार्यक्रम में डॉ. केके टम्टा, महेंद्र भंडारी, डॉ. बृजमोहन शर्मा, डॉ. मुकुल शर्मा, ललित जोशी, कर्मचारी नेता ठाकुर प्रहलाद सिंह, प्रदीप कोहली, इनामुल हक, ओमवीर सिंह, भरत नेगी, पंकज शर्मा, पीडी गुप्ता, विरेंद्र नेगी, सामाजिक कार्यकर्ता अंकिता तनेजा, अमर सिंह कश्यप, हरीश नागपाल, अपना परिवार के पुरुषोत्तम भट्ट, गीता नेगी, मयंक राजवंशी, कार्तिक बंसल, विनीत नागपाल, नीलम त्यागी, संजय श्रीवास्तव, पंकज बिजल्वाण, राजेश भट्ट, आंगनबाड़ी संगठन की रेखा नेगी, गुड्डी मटूडा, रजनी रावत आदि को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें