फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: अवैध खनन पर सख्ती से चार गुना बढ़ा राजस्व, सरकार की सालाना 1200 करोड़ की आमदनी

Sat, 31 Jan 2026 04:21 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

नई खनन नीति में ई-नीलामी के माध्यम से खनन लॉट आवंटन, खनन गतिविधियों की सेटेलाइट निगरानी जैसे कई नए प्रयोग किए गए। साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने पुलिस-प्रशासन को भी अवैध खनन पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में अवैध खनन पर सरकार की सख्ती से राजस्व में चार गुना बढ़ोतरी हुई है। खनन से सरकार को सालाना 1200 करोड़ रुपये का राजस्व मिल रहा है। इससे जनकल्याणकारी योजनाओं को रफ्तार मिली है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खनन आवंटन और खनन परिवहन की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के साथ ही अवैध खनन पर सख्ती दिखाई तो डेढ़ साल से कम समय में सालाना खनन राजस्व 300 करोड़ से बढ़कर 1200 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

प्रदेश सरकार ने सितंबर 2024 को नई खनन नीति लागू की थी। नई खनन नीति में ई-नीलामी के माध्यम से खनन लॉट आवंटन, खनन गतिविधियों की सेटेलाइट निगरानी जैसे कई नए प्रयोग किए गए। साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने पुलिस-प्रशासन को भी अवैध खनन पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए। अब इसके सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं।

विज्ञापन


200 करोड़ की विशेष सहायता स्वीकृत
सितंबर 2024 से पहले राज्य को खनन से सिर्फ 300 करोड़ रुपये तक ही सालाना राजस्व प्राप्त होता था, लेकिन अब यह राजस्व 1200 करोड़ के पार चला गया है। यही नहीं उत्तराखंड को खनन सुधार लागू करने के लिए देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त हो चुका है जिसके फलस्वरूप केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए पूंजी निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता योजना के तहत उत्तराखंड को 200 करोड़ की विशेष सहायता स्वीकृत की है।

ये भी पढे़ं...Kotdwar: मुस्लिम व्यक्ति ने दुकान का नाम रखा 'बाबा', बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का हंगामा, भारी पुलिस बल तैनात

आम लोगों को आवासीय या विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए खनन सामग्री की आवश्यकता है। इसी क्रम में प्रदेश सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि खनन पर्यावरण के मानकों के अनुसार हो। साथ ही इसके लिए पारदर्शी तंत्र विकसित किया गया। अब इसके सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। इससे राजस्व में भी शानदार वृद्धि हुई है जिससे जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन हो रहा है।-पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें