फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: आरटीआई के करंट से हर की पैड़ी रोशन, सालों से बंद पड़ी थी 15 स्ट्रीट लाइट

Wed, 09 Apr 2025 01:18 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

सालों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट अब रोशन हो पाई।  शिकायतकर्ता ने आरटीआई का सहारा लिया। राज्य सूचना आयोग में अपील के चलते विभागीय दावों की पोल खुल गई।सुनवाई के दौरान यह सामने आया कि सालों पहले लगाए गए खंभों पर लंबे समय से लाइटें बंद थीं।

विज्ञापन
मीटिंग ( फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूचना का अधिकार (आरटीआई) कानून के करंट से हरिद्वार स्थित हर की पैड़ी पर सालों से बंद पड़ी 15 स्ट्रीट लाइट रोशन हो गईं। इन खंभों से पथ प्रकाश सुचारू कराने की बहुत कवायद हुई लेकिन सड़क से लेकर संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली पर लंबे समय तक अंधेरा पसरा रहा। शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री कार्यालय में भी शिकायत की।

विज्ञापन


इस दौरान लाइटों को ठीक करने के दावे तो हुए लेकिन रोशनी नहीं। आखिरकार शिकायतकर्ता ने आरटीआई का सहारा लिया। राज्य सूचना आयोग में अपील के चलते विभागीय दावों की पोल खुल गई।सुनवाई के दौरान यह सामने आया कि सालों पहले लगाए गए खंभों पर लंबे समय से लाइटें बंद थीं, जिससे सार्वजनिक धन का दुरुपयोग हो रहा था। साथ ही स्थानीय निवासियों व यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हर की पैड़ी का निरीक्षण करने का निर्णय लिया। क्षेत्र के सुपरवाइजर और विभाग के संबंधित ठेकेदार को मौके पर सत्यापन कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मुद्दे को सफलतापूर्वक अंजाम तक पहुंचाया
सत्यापन के दौरान सभी 15 पोलों पर प्रकाश व्यवस्था सुचारू हुई। जिसे आयोग और अपीलकर्ता ने भी टीवी स्क्रीन पर देखा। ठेकेदार ने आयोग को बताया कि तकनीकी कारणों से सभी पोलों की लाइटें एक साथ बंद हो जाती थीं लेकिन अब इस समस्या का समाधान कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें...Kedarnath Heli Seva: टिकट बुकिंग फुल होते ही सक्रिय हुए ठग, VIDEO में देखें कैसे बना रहे यात्रियों को शिकार

आयोग ने इस मामले में अपीलकर्ता रमेश चंद्र के प्रयासों की सराहना की। जिन्होंने सूचना अधिकार का उपयोग कर एक महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दे को सफलतापूर्वक अंजाम तक पहुंचाया। उन्होंने पथ प्रकाश व्यवस्था से संबंधित पांच बिंदुओं पर सूचना मांगी थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें