फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi: अधजले शवों के टुकड़ों को नोच खा रहे लावारिस कुत्ते, मोक्ष केदार घाट पर विचलित कर देने वाला दृश्य

Thu, 09 Apr 2026 01:18 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

उत्तरकाशी भागीरथी नदी किनारे स्थित मोक्ष केदार घाट पर इन दिनों एक विचलित कर देने वाला दृश्य देखने को मिल रहा है। अधजले शवों के टुकड़ों को लावारिस कुत्ते खा रहे हैं।
विज्ञापन
मोक्ष केदार घाट पर लावारिस कुत्ते - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय के मुख्य मोक्ष केदार घाट पर लावारिस कुत्ते भागीरथी नदी किनारे अधजले शवों के टुकड़ों को खा रहे हैं। गंगा विचार मंच से जुड़े लोगों का कहना है कि लोग अंतिम संस्कार के बाद बचे शव के टुकड़ों की सही ढंग से सफाई नहीं कर रहे हैं। जिससे कुत्तों के मुंह पर इंसानी मांस लगने से वह आम लोगों को काट रहे हैं।

विज्ञापन


इस संबंध में प्रशासन और स्थानीय लोगों को मिलकर कदम उठाना होगा। गंगा विचार मंच के प्रांत संयोजक लोकेंद्र बिष्ट ने बताया कि इस प्रकार की स्थिति कोविड काल के समय भी केदारघाट में देखने को मिली थी। उस समय समझ सकते थे कि अंतिम संस्कार कई बंदिशों के बीच हो रहे थे लेकिन आजकल सामान्य दिनों में भी केदारघाट पर वही दृश्य देखने को मिल रहे हैं। आए दिन लावारिस कुत्तों का झुंड केदारघाट पर पहुंचता है। वहां पर वह अधजले शवों के टुकड़ों को खा रहे हैं।

ये भी पढे़ं...Snowfall:  केदारनाथ-यमुनोत्री में बर्फबारी, बदरीनाथ से औली बर्फ से ढके, 10 तस्वीरों में देखें जन्नत सा नजारा

कुत्तों के मुंह पर इंसानी मांस का स्वाद लगने से वह सड़क पर चल रहे लोगों को भी काट रहे हैं। बीते दिनों भी कुत्तों ने 18 लोगों को काटकर घायल कर दिया था। प्रशासन सहित पालिका को इन कुत्तों को पकड़ने और मोक्ष घाट पर अंतिम संस्कार के बाद सफाई को लेकर एक अभियान चलाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें