फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम विभाग का अलर्ट, पहाड़ में ओलावृष्टि और मैदान में तेज आंधी के आसार 

Thu, 06 Jun 2019 08:28 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
ओलावृष्टि - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में गुरुवार को ओलावृष्टि और मैदानी क्षेत्रों में आंधी चलने के आसार हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इस दौरान पूरे प्रदेश में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही राजधानी का तापमान अधिकतम 39.3 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने की संभावना है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई स्थानों पर दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही पहाड़ी इलाकों में गरज के साथ तेज बौछार और कहीं कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है।

मैदानी इलाकों हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में आंधी की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार बृहस्पतिवार को मैदानी इलाकों में हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा के आसपास रह सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिंडर घाटी में आग से सौ हेक्टेयर से अधिक भूमि नष्ट

पिंडर घाटी के थराली और देवाल ब्लाक के जंगलों में एक सप्ताह से लगी आग से लाखों की वन संपदा नष्ट हो गई है। तेजी से बढ़ रही आग से सौ हेक्टेयर से अधिक भूमि नष्ट हो गई है।

थराली रेंज के देवसारी, सरकोट के जंगल धू-धू कर जल रहे हैं। जंगलों में काफी मात्रा में पिरूल होने के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया है। देवाल ब्लाक के कलपट्टा, तलौर, जैनविष्ट, लौसरी, ऐरठा सहित कई गांवों के जंगल आग से जल रहे हैं। हालांकि आग बुझाने के लिए वन विभाग के कर्मचारी लगातार प्रयास कर रहे हैं।

थराली के रेंज अधिकारी गोपाल बिष्ट और देवाल के रेंज अधिकारी टीएस बिष्ट ने बताया कि कर्मचारी ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने में लगे हैं, लेकिन जंगलों में अधिक मात्रा में पिरूल पड़ा होने के कारण बड़ी तेजी से आग आगे बढ़ रही है।

उन्होंने लोगों से वनों को आग से बचाने की अपील की। जंगल की आग से चारों तरफ धुंध फैलने से सौ मीटर से आगे कुछ नहीं दिख रहा है। यहां लंबे समय से बारिश नहीं होने से तापमान भी बढ़ गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें