फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: लोडर वाहन पर पहाड़ से गिरा पत्थर, बाल-बाल बचा चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
कालसी-चकराता मोटर मार्ग से गुजर रहे लोडर वाहन के ऊपर जड़वाला के पास पहाड़ से पत्थर आ गिरा। बोनेट पर पत्थर गिरने से वाहन के आगे का शीशा चटक गया। गनीमत यह रही कि चालक बाल-बाल बच गया। जानकारी के अनुसार के कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर बारिश के बीच पहाड़ से लगातार पत्थर गिर रहे हैं। रविवार दोपहर को एक लोडर वाहन कालसी से साहिया की ओर आ रहा था। वाहन में चालक साहिल सवार था। जड़वाला के पास पहाड़ से पत्थर गिरने लगे। चालक ने अचानक से वाहन में ब्रेक लगा लिए। लेकिन, उसके बाद भी एक बड़ा पत्थर सीधा वाहन के बोनेट में गिर गया। पत्थर इतना भारी था कि वाहन का शीशा चटक गया। वाहन चालक साहिल ने बताया कि वह कालसी से साहिया सब्जी मंडी सब्जी लेने जा रहा था। चालक ने बताया कि अगर, शीशा टूट जाता तो वह चोटिल हो सकते थे। थाना प्रभारी कालसी दीपक धारीवाल ने बारिश के दौरान कालसी-चकराता मोटर मार्ग से गुजरने वाले दोपहिया और चौपहिया वाहन चालकों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंनें कहा कि वाहन चालक रात को मोटर मार्ग से सफर का जोखिम बिल्कुल भी न उठाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें