फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: चोरी की तीन वारदातों का खुलासा, तीन युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

I

I-तीन बंद घरों में अलग-अलग तिथियों में की थी चोरी
I

Iयुवकों के पास से जेवर और 75 हजार नकदी बरामदI

थाना पुलिस ने चोरी की तीन वारदातों का खुलासा करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी हुए जेवर, नकदी और अन्य सामान बरामद किए गए हैं।

सहसपुर थाना प्रभारी मुकेश त्यागी ने बताया कि चोरों ने फतेहपुर निवासी मदन लाल, रेहड़ापुर निवासी शराफत अली और तीपरपुर निवासी मगतू सिंह के बंद घरों में अलग-अलग तिथियों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पीड़ितों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही थी। खुलासे के लिए अलग-अलग टीमें लगाई गई थीं। रविवार सुबह मुखबिर की सूचना पर सोनू, जोनी निवासी मोहल्ला पनसारी, थाना कोतवाली शामली, यूपी और अजय निवासी पांवटा साहिब हिमाचल को तिमली गांव स्थित वाणिज्य कर विभाग के बेरियर के समीप से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि तीनों आपस में रिश्तेदार हैं। उनके पास से एक जोड़ी चांदी की पाइजेब, तीन सोने की अंगूठी, एक हाथ की घड़ी, एक सोने का हार, चांदी के कंगन, दो जोड़ी बिछिये, पांच चांदी के सिक्के, वोटरकार्ड और 75 हजार रुपये नकदी मिले हैं। जोनी पर चार और अजय पर आठ मुकदमे दर्ज हैं। सोनू का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें