फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सवा किलो स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

I

I
I

I- धामपुर से देहरादून में सप्लाई करने के लिए ला रहा था स्मैक
I

I- बरेली से धामपुर लाई गई थी स्मैक, साथियों की तलाश शुरूI

एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने स्मैक के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसके पास से एक किलो 200 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। इस स्मैक को वह धामपुर से लेकर आ रहा था। आरोपी से पूछताछ में एसटीएफ को कई जानकारियां मिली हैं, जिनके संबंध में जांच की जा रही है।

एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स को सूचना मिली थी कि एक तस्कर बिजनौर से स्मैक लेकर आ रहा है। इस पर डोईवाला पुलिस को साथ लेकर एक चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सूचना मिली कि तस्कर हरिद्वार रोड के पास खड़ा है। एएनटीएफ और पुलिस की टीम ने आरोपी को पकड़ लिया। उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से एक किलो 200 ग्राम स्मैक बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गजराज निवासी कस्बा शेरकोट, बिजनौर बताया। वर्तमान में वह वार्ड नंबर 11, देवी नगर, पांवटा साहिब, सिरमौर हिमाचल प्रदेश में रह रहा है।
विज्ञापन


गजराज ने पूछताछ में बताया कि इस स्मैक को बरेली से धामपुर लाया गया था। इसके बाद उसके एक जानने वाले ने इस स्मैक को देहरादून में सप्लाई करने के लिए भेजा था। आरोपी ने बताया कि देहरादून में उनके कई ऐसे एजेंट हैं जो इस स्मैक को शिक्षण स्थानों के आसपास बेचते हैं। एसएसपी ने बताया कि आरोपी से कई बिंदुओं पर पूछताछ की गई है। उसने कई जानकारियां भी दी हैं, जिनके आधार पर जांच की जा रही है। जल्द ही उसके अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन




Iएएनटीएफ ने अब तक पकड़ी 4.441 किलोग्राम स्मैकI



एसएसपी अग्रवाल ने बताया कि एएनटीएफ ने इस साल अब तक नशे की बड़ी खेप पकड़ी है। इनमें 4.441 किलोग्राम स्मैक शामिल है। जबकि, 19 किलो से ज्यादा चरस, पांच किलोग्राम अफीम, 300 किलोग्राम डोडा पोस्त और सात ग्राम नशे के दवाएं शामिल हैं। कार्रवाई करने वाली टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें