फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: सस्ती दवा का लालच कर सकता है और बीमार, एसटीएफ की चेतावनी, विक्रेताओं के लिए अलर्ट जारी

Tue, 09 Jun 2026 02:47 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

सस्ती दवा का लालच बीमार कर सकता है। नकली दवाओं के कारोबार पर एसटीएफ ने चेतावनी दी है।

विज्ञापन
दवाइयां - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड एसटीएफ ने नकली एवं कूटरचित (काउंटरफिट) दवाओं के बढ़ते कारोबार पर आमजन और दवा विक्रेताओं के लिए अलर्ट जारी किया है। उन्होंने कहा कि सस्ती दवा का लालच बीमार व्यक्ति को और बीमार कर सकता है। 50 से 60 फीसदी छूट के झांसे में आने के बजाय भरोसेमंद स्रोत से ही दवाएं खरीदें।

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने कहा कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, सोशल मीडिया और अनधिकृत आपूर्ति शृंखलाओं के माध्यम से नकली दवाओं की बिक्री के मामले सामने आ रहे हैं जो लोगों के स्वास्थ्य और जीवन के लिए गंभीर खतरा हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि दवाएं हमेशा लाइसेंसधारी मेडिकल स्टोर से ही खरीदें और खरीद का बिल अवश्य लें।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarakhand: पूर्व सीएम हरीश रावत बोले-जमीनों की ब्रिकी की छूट देकर गैरसैंण की आत्मा मार रही सरकार
विज्ञापन


दवा की स्ट्रिप या पैकेजिंग पर मौजूद क्यूआर कोड अथवा बारकोड स्कैन कर उसकी प्रामाणिकता की जांच करें। साथ ही बैच नंबर, निर्माण एवं समाप्ति तिथि तथा एमआरपी का बिल से मिलान करें। अत्यधिक छूट या सोशल मीडिया के जरिए सस्ती दवा उपलब्ध कराने वाले व्यक्तियों से सावधान रहने की सलाह दी गई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि नकली दवाओं के निर्माण, विक्रय, वितरण और ऑनलाइन कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें