याची बोले, आयोग ने नहीं किया संवाद
सहायक लेखाकर भर्ती मामले में कोर्ट जा चुके अभ्यर्थी और याची हरेराम आर्या का कहना है कि सबसे पहले तो आयोग ने कोर्ट के आदेश का अक्षरश: पालन नहीं किया और पूर्व के आवेदकों से फीस ली। आयु सीमा में छूट का लाभ नहीं दिया गया। अभ्यर्थियों ने शिकायत की कि आयोग ने निर्धारित पाठ्यक्रम के बाहर से 20-25 प्रश्न पूछे हैं और इस आधार पर परीक्षा निरस्त करने की मांग की लेकिन आयोग ने आवेदकों से किसी प्रकार का संवाद नहीं किया।
पहली दिसंबर 2020 को परीक्षा की उत्तर कुंजी विभागीय वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई जिसमें कई प्रश्नों के उत्तर गलत और कई के दो से अधिक थे। 10 फरवरी 2021 की सुबह विभागीय वेबसाइट पर नई उत्तर कुंजी अपलोड की गई जिसमें 14 प्रश्नों के उत्तर डिलीट कर उनके अंक सभी को दे दिए गए। चार प्रश्नों के उत्तर एक से अधिक या बदल दिए गए।
व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर होती थी जानकारी
यूकेएसएसएससी की ओर से पंतनगर विवि में सहायक लेखाकारों के 93 पदों पर भर्ती का विज्ञापन 25 अक्तूबर 2019 को प्रकाशित कर ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2019 और परीक्षा की तिथि 29 नवंबर 2020 निर्धारित की गई थी। इसके बाद टंकण परीक्षा तीन मार्च 2021 और अभिलेखों का सत्यापन 24, 25 नवंबर 2021 को किया गया था। इसके बाद कोर्ट में मामला विचाराधीन होते हुए आयोग ने विवि में 87 कर्मियों की चयन सूची जारी कर मार्च 2022 में सहायक लेखाकार के पदों पर कार्यभार ग्रहण करवा दिया। विवि में मामले की फाइल कब किस पटल से किस पटल पर और आयोग में कौन सा पत्र कब, कहां से आया, एक-एक बात व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर की जाती थी। संवाद
एसटीएफ की टीम शुक्रवार को टेस्ट एंड सेलेक्शन कमेटी सेल में आई थी। उन्होंने सामान्य पूछताछ की और सेल का निरीक्षण किया। उन्होंने हाल ही में कमेटी की ओर से यूपीसीएल में भर्ती 68 कर्मियों की सूची तलब की। उन्हें बताया गया है कि सूची अधिकृत वेबसाइट पर उपलब्ध है जिसे वहां से हासिल किया जा सकता है। -डॉ. एसबी सिंह, समन्वयक टेस्ट एंड सेलेक्शन कमेटी, पंतनगर विवि