फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएफ ने विजयवाड़ा के कांस्टेबल को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर अपराधियों को पकड़ने में मदद करने वाले आंध्र प्रदेश पुलिस के कांस्टेबल को एसटीएफ ने सम्मानित किया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पिछले दिनों एसटीएफ भरतपुर में आरोपियों को गिरफ्तार करने गई थी, लेकिन यहां पता चला कि आरोपी चेन्नई की ओर भागा है। इस पर एसटीएफ आंध्र प्रदेश के रास्ते चेन्नई पहुंचना चाह रही थी। इस पर विजयवाड़ा पुलिस से संपर्क किया गया। यहां कांस्टेबल एस श्रीनिवास ने अतकुरु क्षेत्र के टोल बैरियर पर पूरी रात चेकिंग की। यही नहीं पूरी कार्रवाई के दौरान श्रीनिवास ने वहां की स्थानीय भाषा का हिंदी व अंग्रेजी में अनुवाद भी किया। इससे एसटीएफ को काफी मदद मिली। इस पर उनके लिए एक प्रशस्तिपत्र विजयवाड़ा भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें