फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में सौतेला पिता गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग बेटी से दुष्कर्म और मारपीट करने के आरोप में सौतेले पिता को कैंट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मां की तहरीर पर कैंट पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

कैंट कोतवाली के इंस्पेक्टर संपूर्णानंद गैरोला ने बताया, क्षेत्र की एक महिला ने तहरीर दी थी। बताया कि वह दूसरे पति के साथ रहती है। पहले पति से उसकी एक 13 साल की बेटी है। वह घरों में साफ-सफाई का काम करती है। सोमवार शाम सात बजे वह घर पहुंची तो उसका दूसरा पति बेटी के साथ गलत हरकत कर रहा था। उसने बेटी और उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि पहले भी वह कई बार बेटी के साथ ऐसी हरकतें कर चुका है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें