फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Lockdown: देहरादून में रेड जोन में खुली स्टेशनरी की दुकानें, पुलिस ने कराई बंद

Fri, 24 Apr 2020 12:09 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रेड जोन में बृहस्पतिवार को स्टेशनरी की कई दुकानें खुल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुकानें बंद करवाई। उसके बाद शहर कोतवाली में पुलिस और व्यापारियों के बीच बातचीत हुई, जिसमें दुकाने फिलहाल बंद रखने पर सहमति बनी। वहीं, व्यापारियों ने स्टेशनरी की होम डिलीवरी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर दिया है। जिलाधिकारी देहरादून ने बुधवार शाम को स्टेशनरी की दुकान खोलने संबंधी आदेश जारी किया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह कई बुकसेलर ने अपनी दुकानें खोल दी। डिस्पेंसरी रोड, राजीव गांधी कॉन्प्लेक्स, धामावाला, मोती बाजार क्षेत्र में खुली दुकानों में इक्का-दुक्का ग्राहक भी पहुंचने शुरू हो गए। हालांकि कुछ देर में ही पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और रेड जोन के लिए आदेश न होने की बात कहते हुए दुकानें बंद करवा दी। उन्होंने कहा कि रेड जोन में फिलहाल किसी तरह की गतिविधि को मंजूरी नहीं दी गई है। इसके बाद कुछ व्यापारी शहर कोतवाली पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि आदेश के अनुसार स्टेशनरी की दुकान भी खुल सकती हैं और उसकी होम डिलीवरी भी की जा सकती है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि रेड जोन में फिलहाल दुकानें नहीं खोली जा सकती। स्टेशनरी की होम डिलीवरी के लिए बुक सेलर्स को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद ज्यादातर दुकानदारों ने ऑनलाइन आवेदन कर दिया। हालांकि शाम तक किसी को भी होम डिलीवरी के लिए पास नहीं मिल पाया। राजीव बुक डिपो के राजीव आनंद ने बताया कि उन्होंने भी ई पास के लिए आवेदन किया है। ई पास मिलते ही स्टेशनरी की होम डिलीवरी की जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें