फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: राज्य कर मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों ने दी कार्य बहिष्कार की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
-वार्ता में आश्वासन के बाद भी मांगों पर कार्रवाई न होने पर जताया रोष
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड राज्य कर मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन ने लंबित मांगों पर आश्वासन के बाद भी कार्रवाई न होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। 12 दिसंबर को प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में दोबारा से आंदोलन का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी ने कहा, बीते माह लंबित मांगों पर वित्त सचिव व राज्य कर आयुक्त से वार्ता में सकारात्मक कार्रवाई करने का भरोरा दिया गया। इस पर मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों ने आंदोलन 30 नवंबर तक स्थगित किया। लेकिन अभी तक एक भी मांग पर शासन व विभागीय स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। एसोसिएशन की मांग है कि अधिकारियों की तर्ज पर मिनिस्ट्रीयल संवर्ग के ढांचे का पुनर्गठन किया जाए। एसोसिएशन की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक 12 दिसंबर को रुड़की में होगी, जिसमें आंदोलन व कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें