फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UKPSC: आयोग ने निकाली प्रयोगशाला सहायक भर्ती, 18 जुलाई तक यहां कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

Thu, 29 Jun 2023 03:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

योगशाला सहायक के कुल 11 पदों (जनरल-छह, एससी-दो, ओबीसी-दो, ईडब्ल्यूएस-एक) के लिए भर्ती निकाली गई है, जिसमें संशोधन हो सकता है।
विज्ञापन
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने विधि विज्ञान प्रयोगशाला में प्रयोगशाला सहायक पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। इसके तहत 18 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए परीक्षा की तिथि बाद में जारी की जाएगी।

विज्ञापन


आयोग के मुताबिक प्रयोगशाला सहायक के कुल 11 पदों (जनरल-छह, एससी-दो, ओबीसी-दो, ईडब्ल्यूएस-एक) के लिए भर्ती निकाली गई है, जिसमें संशोधन हो सकता है। भर्ती के लिए आवेदक का किसी मान्यता प्राप्त विवि से फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी या फोरेंसिक साइंस में से किसी एक में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ बीएससी पास होना जरूरी है। आवेदकों की आयु 21 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

आयोग के मुताबिक ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि के पांच दिन के बाद आवेदन में त्रुटि सुधार के लिए विंडो खोली जाएगी, जो 10 दिन तक खुली रहेगी। इसके लिए दो घंटे की वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की परीक्षा होगी, जिसमें 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। इसमें सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन के 25 और विषय परक जानकारी के 75 सवाल शामिल हैं। परीक्षा के लिए सभी जिलों में केंद्र बनाए जाएंगे। इस वेबसाइट पर करें ऑनलाइन आवेदन : https://psc.uk.gov.in/

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें