फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: आयुर्वेद विवि के मुख्य वित्त अधिकारी अमित जैन को हटाया, वित्तीय अनियमितताओं की जांच की प्रभावित

Thu, 29 Jun 2023 11:10 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितताओं की विजिलेंस जांच रही है। आयुर्वेद विश्वविद्यालय के मुख्य वित्त अधिकारी अमित जैन पर आरोप थे कि पद पर रहते हुए वह जांच को प्रभावित कर सकते हैं। 
विज्ञापन
उत्तराखंड आयुर्वेद विवि - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयुर्वेद विश्वविद्यालय के मुख्य वित्त अधिकारी अमित जैन से सभी पदभार हटाए गए। उन्हें कोषागार निदेशालय में संबद्ध किया गया। इस संबंध में शासन ने आदेश जारी किए हैं। उनके खिलाफ लंबे समय से विवि में चल रही अनियमितताओं की जांच प्रभावित करने की शिकायत मिली थी।

उत्तराखंड वित्त सेवा संवर्ग के अधिकारी अमित जैन की सभी पदों से छुट्टी कर दी गई। विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितताओं की विजिलेंस जांच रही है। उन पर आरोप थे विवि में मुख्य वित्त अधिकारी पद पर रहते हुए जांच को प्रभावित कर सकते हैं। उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ ने भी अपर मुख्य सचिव वित्त को 23 जून को लिखित शिकायत देकर तबादला करने की मांग की थी।

कोषागार निदेशालय में संबद्ध किया

विज्ञापन

जैन के पास नगर निगम देहरादून में वरिष्ठ वित्त अधिकारी का अतिरिक्त पदभार था। इससे पहले 10 जनवरी 2023 को शासन ने जैन को तबादला वरिष्ठ कोषाधिकारी रुद्रप्रयाग के पद किया था। इसके बावजूद जैन विवि में मुख्य वित्त अधिकारी पद से कार्यमुक्त नहीं किए गए। अब सरकार ने जैन से सभी पदभार हटा कर कोषागार निदेशालय में संबद्ध किया है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather:  बारिश से उफान पर नदी-नाले, मलबे में दबे पार्किंग में खडे़ वाहन, तस्वीरों में देखें हाल

उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष कुलदीप सिंह व महामंत्री लक्ष्मण सिंह रौतेला ने मुख्य वित्त अधिकारी अमित जैन को हटाने के शासन के फैसले की सराहना की है। महासंघ ने 23 जून को अपर मुख्य सचिव वित्त को शिकायत पत्र देकर जैन को हटाने की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें