यहां बनेंगे स्मार्ट वेंडिंग जोन
प्रेमनगर, राजपुर, धर्मपुर के निकट और आईएसबीटी के निकट।
50 किमी का साइकिल ट्रैक भी बनेगा
प्रमुख सचिव ने निर्देश दिए कि देहरादून जिले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 50 किलोमीटर साइकिल ट्रैक तैयार करने की घोषणा की है। इसके लिए नगर आयुक्त शहर के आसपास के इलाकों में स्थान चिह्नित करके अपना प्रस्ताव शासन को भेजें। मकसद ये है कि शहर में प्रदूषण कम होने के साथ ही लोग स्वस्थ रहें।
दून निगम के कार्यों की समीक्षा हर सप्ताह
प्रमुख सचिव आरके सुधांशु ने नगर आयुक्त को कहा कि वह शहर की शीर्ष 10 प्राथमिकताएं तय करें। इन पर काम तत्काल शुरू किया जाए। उन्होंने कहा कि देहरादून नगर निगम के कार्यों की समीक्षा हर सप्ताह होगी, जिसमें निगम के साथ ही शहरी विकास निदेशालय के अधिकारी भी शामिल होंगे। किसी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand News: आईपीसी और सीआरपीसी से हटेंगे 160 साल पुराने उर्दू के कठिन शब्द, आसान भाषा पढ़ेगी पुलिस
शहर में वेंडिंग जोन की बड़ी समस्या है, जिसे खत्म करने के लिए नगर आयुक्त को निर्देश दिए गए हैं। निगम से जो प्रस्ताव आएगा, उसके लिए बजट की कोई कमी नहीं है।
-आरके सुधांशु, प्रमुख सचिव, शहरी विकास