फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: आपराधिक घटनाओं पर महिला कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
Iनारेबाजी करते हुए निकाला गया मार्च, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापनI
विज्ञापन




प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड अपराध बढ़ने का आरोप लगाते हुए भाजपा सरकार को घेरा। कहा, प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार बढ़ गया है। भ्रष्टाचार और भयमुक्त माहौल के अपने वायदे पर अमल करने में सरकार विफल रही है।



पुलिस मुख्यालय का घेराव करते हुए महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालने के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसपी सिटी को सौंपा। बृहस्पतिवार दोपहर को महिला कार्यकर्ता मुख्यालय पर एकत्र हुए। प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कनक चौक पहुंचे। ज्योति रौतेला ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकार के सात वर्ष के कार्यकाल में राज्य में दुष्कर्म, हत्या, लूटपाट, चोरी, डकैती, चेन स्नैचिंग जैसी घटनाओं में वृद्धि हुई है। पिछले सात वर्ष में महिलाओं के खिलाफ लगातार अत्याचार बढ़ रहे हैं। इससे कानून का राज समाप्त हो चुका है।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि अंकिता भंडारी हत्याकांड और बहादराबाद दुष्कर्म व हत्या की घटनाओं में सत्ताधारी दल के नेताओं की संलिप्तता से स्पष्ट है कि भाजपा सरकार अपराधियों की संरक्षक बनी हुई है। उन्होंने घटनाओं की निंदा करते हुए दोषियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की। साथ ही राज्यपाल से बिगड़ती कानून व्यवस्था और बढ़ते महिला अपराधों को रोके जाने के लिए राज्य सरकार को निर्देशित करने की मांग की।
विज्ञापन




इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा, नजमा खान, जया कर्नाटक, जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट, धनी दुम्का, प्रदेश महामंत्री सुनीता कश्यप, सचिव जया, इमराना परवीन, मीना बिष्ट, अनुराधा तिवाडी, रेखा ढींगरा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें