-पुणे में आयोजित चिंतन शिविर में एसएचए की सीईओ रीना जोशी ने लिया सम्मान
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण को राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने पूर्व अनुमोदन के मामले में पूरे देश में पहला पुरस्कार दिया है। राज्य की एसएचए मुख्य कार्यकारी अधिकारी रीना जोशी ने यह सम्मान ग्रहण किया।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण की ओर से आयुष्मान योजना के लाभार्थियों के उपचार के अनुमोदन के लिए टर्न अराउंड टाइम टैट की व्यवस्था दी गई है। टैट के मानकों में अस्पताल से उपचार की पूर्व स्वीकृति का आवेदन किया जाता है। इसमें एनएचए ने छह घंटे के अंदर ऑटो एप्रूव की व्यवस्था की है। मरीज को तुरंत उपचार मिल सके। इसके लिए निर्धारित अवधि से पूर्व ही अनुमोदन का प्रावधान है। एसएचए उत्तराखंड ने अस्पतालों से उपचार के लिए आए पूर्व अनुमोदन को ससमय अनुमोदन देने में प्रथम स्थान पाया है। इस उपलब्धि के लिए मुख्यकारी अधिकारी ने एसएचए की पूरी टीम को बधाई दी है। चिंतन शिविर में एसएचए की निदेशक क्लेम डॉ. सरोज नैथानी भी मौजूद रही।