किराए पर संचालित कोचिंग संस्थानों, पुस्तकालयों का किराया माफ करें सरकार -- उत्तराखंड कोचिंग एवं पुस्तकालय संगठन ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन माय सिटी रिपोर्टर देहरादून राजधानी के विभिन्न इलाकों में किराए पर संचालित कोचिंग संस्थानों, पुस्तकालयों के संचालकों ने राज्य सरकार से मांग की है कि कोरोना संकट के चलते उनका किराया माफ किया जाएं। उत्तराखंड कोचिंग एवं पुस्तकालय संगठन की ओर से इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा गया है। जिलाधिकारी डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव को सौंपे ज्ञापन में संगठन के अध्यक्ष सविंदर मिंगवाल, महामंत्री शुभम नौटियाल, सचिव खजान राणा का कहना है कि कोरोना संकट के चलते राजधानी के विभिन्न इलाकों में संचालित कोचिंग संस्थान और पुस्तकालय पिछले तीन माह से बंद पड़े हैं ल। संस्थानों में छात्र-छात्राओं के ना होने की वजह से उनकी आमदनी बिल्कुल ठप हो गई है। भवन स्वामियों द्वारा उन पर किराए के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है। जिलाधिकारी से मांग की गई है कि किराए पर संचालित कोचिंग संस्थान और पुस्तकालयों का किराया फिलहाल माफ किया जाए । इतना ही नहीं संगठन पदाधिकारियों का यह भी कहना है कि राजधानी के विभिन्न इलाकों में हजारों की संख्या में ऐसे छात्र है। जो किराए पर कमरा लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे छात्रों की भी आर्थिक स्थिति बहुत खराब है और किराए के मकान मालिकों द्वारा छात्रों से किराए के लिए दबाव बनाया जा रहा है। लिहाजा छात्रों का भी किराया माफ किया जाए।