देहरादून। सरकार द्वारा नियुक्तियों पर रोक लगाने को तुगलकी फरमान बताते हुए उत्तराखंड युवा कांग्रेस ने इसके विरोध में राजपुर रोड स्थित राजीव भवन में धरना प्रदर्शन किया। युवा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार इसी तरह से युवा विरोधी निर्णय लेती रही तो उन्हें बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव वैभव वालिया ने कहा कि उत्तराखंड में युवाओं के रोजगार के संबंध में शोषण युवा कांग्रेस बिल्कुल नहीं सहेगी। प्रदेश सचिव जितेंद्र नेगी ने कहा कि ठेकेदारी प्रथा को उत्तराखंड में लागू नहीं होने देंगे। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, महानगर अध्यक्ष कांग्र लालचंद शर्मा, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शाह, कमर खान, आयुष सेमवाल, संदीप चमोली, नवनीत कुकरेती, नरेंद्र बेदी, शिवम कुमार, विकास नेगी आदि मौजूद रहे।