फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरों की भूमि है उत्तराखंड: राज्यपाल

Sat, 09 Nov 2013 10:56 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यपाल अजीज कुरैशी ने कहा कि उत्तराखंड वीरों की भूमि है। यहां लगभग हर घर से एक व्यक्ति फौज में है। उनकी बदौलत ही देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। कहा कि आपदा के बाद विपरीत परिस्थितियों में भी देवभूमि के लोगों ने वीरता और संयम का परिचय दिया।
विज्ञापन


रैतिक परेड की ली सलामी
राज्य स्थापना दिवस की 14वीं वर्षगांठ पर शनिवार को पुलिस लाइन में आयोजित रैतिक परेड की सलामी लेने और पुलिसकर्मियों को पदक प्रदान करने के बाद राज्यपाल कुरैशी ने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने आपदा में मारे गए लोगों और शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना जताई। कहा कि राहत एवं

स्थापना दिवस को बताया प्रेरणा दिवस
पत्रकारों से मुखातिब सीएम विजय बहुगुणा ने कहा कि स्थापना दिवस प्रदेश के लिए प्रेरणा दिवस है। कहा कि शहीदों के सपनों का राज्य बनाने में हर किसी को योगदान देने की जरूरत है। सीएम ने कहा कि विकास सतत प्रक्रिया है, कर्मचारियों-अधिकारियों को भी इसमें पूरे सहयोग का संकल्प लेना होगा।
विज्ञापन


पुलिस सदैव तत्पर
वहीं, डीजीपी बीएस सिद्धू ने कहा कि प्रदेशवासियों की सुरक्षा के लिए पुलिस चौबीस घंटे तत्पर है। सरकार के सहयोग से पुलिस दूसरे राज्यों की अपेक्षा तेजी से आधुनिक और हाईटेक हो रही है। समारोह में नियोजन मंत्री दिनेश अग्रवाल, श्रम मंत्री हरीश दुर्गापाल, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, विधायक राजकुमार, मेयर विनोद चमोली, कांग्रेस नेता साकेत बहुगुणा, गढ़वाल रेंज के डीआईजी अमित सिन्हा रहे।

डीएम बीवीआरसी पुरुषोत्तम, परेड कमांडर एसएसपी केवल खुराना समेत जनप्रतिनिधि, शहीदों के परिजन, राज्य आंदोलनकारी, स्वतंत्रता सेनानी और पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें