फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neet 2020 : नीट यूजी की राज्य काउंसिलिंग आज से शुरू, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, फीस जमा करने व च्वॉइस होगी भरनी

Fri, 06 Nov 2020 10:42 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : नीट परीक्षा
विज्ञापन
नीट यूजी की राज्य काउंसिलिंग शुक्रवार से शुरू हो गई है। पहले चरण में 10 नवंबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होंगे।
विज्ञापन


हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड मेडिकल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. हेमचंद्र पांडे ने बताया कि काउंसिलिंग की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। छह से 10 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन, फीस व च्वॉइस भरनी होगी।

पहले चरण की काउंसिलिंग 18 तारीख को खत्म होगी। द्वितीय चरण व मॉपअप, स्ट्रे वेकेंसी राउंड का शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा। काउंसिलिंग शुल्क 3000 रुपये रखा गया है। अभ्यर्थी hnbumu.ac.in पर लॉगइन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलपति ने बताया कि राज्य कोटे की सीट के लिए यह जरूरी है कि अभ्यर्थी ने उत्तराखंड से 10वीं व 12वीं पास की हो। वहीं, ऑल इंडिया-मैनेजमेंट कोटे के लिए किसी भी राज्य के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें