फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज इसी सत्र से करें शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार की लापरवाही से रुद्रपुर और पिथौरागढ़ राजकीय मेडिकल कॉलेज का संचालन शुरू नहीं हो पाया है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को निजी मेडिकल कालेजों में प्रवेश लेने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

आर्य ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि दोनों मेडिकल कालेजों को इसी शैक्षणिक सत्र शुरू किया जाए। यदि रुद्रपुर व पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का सत्र इसी साल से शुरू हो जाता तो राज्य के 200 युवाओं का सरकारी मेडिकल कॉलेज से कम फीस में एमबीबीएस डाॅक्टर बनने का सपना पूरा हो जाएगा। उन्होंने सवाल किया हर चुनाव में भाजपा डबल इंजन की बात करती है लेकिन केंद्र सरकार और एनएमसी जरूरी समन्वय स्थापित कर इस साल से दोनों कॉलेजों को शुरू नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि, सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद भी मुख्यमंत्री अपने गृह जिले के रूद्रपुर मेडिकल कॉलेज में इसी शैक्षणिक सत्र से 100 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं कर पाई हैं, जो राजनीतिक असफलता और नाकामयाबी मानी जाएगी। आर्य ने कहा, हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में भी एमबीबीएस सीटें बढ़ाई जानी चाहिए, जिससे कम फीस में उत्तराखंड के मेधावी युवाओं का डाॅक्टर बनने का सपना पूरा हो सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें