फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: प्रदेश में निजी विश्वविद्यालय स्थापना के कड़े होंगे मानक, सरकार कर रही नीति 2015 में बदलाव

Mon, 10 Apr 2023 10:12 AM IST
रेनू सकलानी बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून

सार

राज्य में वर्तमान में 21 निजी विश्वविद्यालय हैं, इसके अलावा कई अन्य पाइप लाइन में हैं। पर्याप्त भूमि और भवन की उपलब्धता न होने के बावजूद निजी विश्वविद्यालय की मान्यता से सरकार पर सवाल खड़े होते रहे हैं। यही वजह है कि निजी विश्वविद्यालयों के मानकों को कड़ा किया जा रहा है।
विज्ञापन
मीटिंग ( प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार निजी विश्वविद्यालय स्थापना नीति 2015 में बदलाव करने जा रही है। विश्वविद्यालय के लिए मानकों को और अधिक सख्त बनाया जा रहा है। वित्त और न्याय विभाग को इसका प्रस्ताव भेज दिया गया है। उच्च शिक्षा सचिव शैलेश बगौली का कहना है कि उच्च शिक्षा गुणवत्ता में सुधार के लिए मानकों को कड़ा किया जा रहा है।

विज्ञापन


निजी विश्वविद्यालय स्थापना नीति में संशोधन का प्रस्ताव कैबिनेट में लाया जाएगा। राज्य में वर्तमान में 21 निजी विश्वविद्यालय हैं, इसके अलावा कई अन्य पाइप लाइन में हैं। पर्याप्त भूमि और भवन की उपलब्धता न होने के बावजूद निजी विश्वविद्यालय की मान्यता से सरकार पर सवाल खड़े होते रहे हैं। यही वजह है कि निजी विश्वविद्यालयों के मानकों को कड़ा किया जा रहा है।

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक राज्य में निजी विश्वविद्यालय के लिए अब तक ढाई एकड़ जमीन का मानक था, लेकिन अब इसे सात से 10 एकड़ किया जा सकता है। विश्वविद्यालय मान्यता के लिए राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद से मान्यता को भी अनिवार्य किया जाएगा, जिसे नैक की मान्यता होगी उसे ही विश्वविद्यालय की मान्यता दी जाएगी। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि विश्वविद्यालय के लिए छोटे-छोटे शिक्षण संस्थाओं के कई प्रस्ताव आए हैं। इसे देखते हुए मानकों को कड़ा किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन विश्वविद्यालयों के प्रस्ताव राजभवन में हैं विचाराधीन

प्रदेश में तीन निजी विश्वविद्यालयों आम्रपाली हल्द्वानी, डीआईएमएस शंकरपुर और हरिद्वार विश्वविद्यालय रुड़की का प्रस्ताव राजभवन में विचाराधीन हैं।

उच्च शिक्षा में राज्य में इन्वेस्टमेंट भी आता रहे और शिक्षा की गुणवत्ता भी बरकरार रहे इसके लिए निजी विश्वविद्यालय स्थापना नीति में बदलाव किया जा रहा है। - शैलेश बगौली, सचिव उच्च शिक्षा

ये भी पढ़ें....Uttarakhand: गर्मी होते ही शुरू हुई वनाग्नि की घटनाएं, 13 स्थानों पर धधके जंगल, 40 हेक्टेयर वन क्षेत्र जला

शिक्षा की गुणवत्ता से समझौता नहीं होना चाहिए। सरकार मानक ऐसे बनाए जो व्यावहारिक हों, यदि कोई विश्वविद्यालय खोलना चाहता है तो उसे इससे असुविधा न हो। - सुनील अग्रवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय अनऐडेड विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय संगठन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें