फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापेमारी की सूचना से जुआरियों में मची भगदड़, धक्का लगने से कुएं में गिरकर किशोर की मौत  

Wed, 02 Jan 2019 08:41 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, मंगलौर
विज्ञापन
शव - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

जुआरियों को किसी ने सूचना दी कि पुलिस आ रही है। यह सुनकर जुआरियों में भगदड़ मच गई। इसी बीच एक किशोर कुंए में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, पुलिस ऐसी सूचना और पुलिस की छापेमारी से इंकार कर रही है। 

विज्ञापन


पठानपुरा-तिरपुरा मार्ग पर एक बाग में मंगलवार देर शाम कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। अचानक किसी ने पुलिस के आने का शोर मचाया। इस पर जुआरियों में खलबली मच गई, वे इधर-उधर भागने लगे।

भगदड़ में पठानपुरा निवासी विकास (17) पुत्र मांगेराम बाग में ही एक कुंए में गिर गया। परिजन उसकी तलाश करते हुए बाग में पहुंचे। जहां उन्होंने देखा कि वह सूखे कुंए में गिरा पड़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया। आननफानन परिजन उसे लेकर नजदीकी अस्पताल पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी होने पर उसके घर में मातम छा गया।

बुधवार दोपहर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बताया जाता है कि वह 11वीं कक्षा का छात्र था। लेकिन वह बाग में क्या कर रहा था, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। परिवारवाले भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं।

पुलिस की ओर से जुआरियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस को किशोर के कुंए में गिरने की सूचना नहीं है।
- गिरीशचंद्र शर्मा, थानाध्यक्ष, मंगलौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें