फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल के भूमिराज मंदिर में मेले के दौरान मची भगदड़, एक की मौत, तीन लोग गंभीर घायल

Thu, 15 Nov 2018 08:59 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बैतड़ी(नेपाल)
विज्ञापन
भगदड़ के बाद का दृश्य - फोटो : demo pic
विज्ञापन

नेपाल के बैतड़ी जिले में मेले के दौरान हुई भगदड़ में विरे चुनारा (20) की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। तीनों घायलों को बैतड़ी जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। बैतड़ी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यहां के रतेड़ी स्थित भूमिराज मंदिर में मेला चल रहा है।

विज्ञापन


मेला स्थल से पांच सौ मीटर की दूरी पर दर्जनों लोग जुआ और ताश खेलने की सूचना पुलिस को मिली। उस क्षेत्र में छापा मारने के दौरान हुई भगदड़ में सिगास गांव पालिका वार्ड नंबर चार विरे चुनारा की पहाड़ी से नीचे गिरकर मौके पर ही मौत हो गई।

सिगास प्रहरी चौकी ने क्षेत्र के मेला स्थल पर किसी भी तरीके का जुआ खेलना वर्जित किया है। बैतड़ी के प्रहरी प्रवक्ता ने बताया भगदड़ के दौरान तीन लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें बैतड़ी जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें