फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: रुकी हुई मीटर रीडिंग से ग्रामीणों पर हजारों का बोझ, 51 को राहत

Wed, 18 Nov 2026 06:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
- संशोधन के बाद ऊर्जा निगम ने वसूले 55 हजार रुपये
विज्ञापन

- ग्रामीणों ने जताया आक्रोश, अधिकारियों से हुई नोकझोंक
संवाद न्यूज एजेंसी
सहिया। जौनसार-बावर के ग्रामीणों को हजारों रुपये के बिजली बिलों ने आर्थिक संकट में डाल दिया है। किसी उपभोक्ता को 10 हजार तो किसी को 50 हजार रुपये से अधिक का बिल थमा दिया गया। लगातार मिल रही शिकायतों और ग्रामीणों के विरोध के बाद ऊर्जा निगम ने बुधवार को सहिया विद्युत उपकेंद्र में दो दिवसीय राजस्व शिविर लगाया। पहले दिन 51 से अधिक उपभोक्ताओं के बिलों का संशोधन कर समाधान किया गया।
शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने बढ़े हुए बिलों को लेकर अधिकारियों के सामने नाराजगी जताई। इससे पहले सनातन धर्म मंदिर परिसर में ग्रामीणों की बैठक हुई थी। इसमें ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता शक्ति प्रसाद ने राजस्व शिविर लगाने का आश्वासन दिया था। ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र के अधिकतर परिवार खेती और पशुपालन पर निर्भर हैं। ऐसे में 10 से 50 हजार रुपये तक के बिल जमा करना उनके लिए मुश्किल है। उन्होंने पुरानी रुकी हुई मीटर रीडिंग को शून्य कर नए सिरे से सही बिल जारी करने की मांग की। इस दौरान उपभोक्ताओं और अधिकारियों के बीच कई बार नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता ने बताया कि मीटर रीडरों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। कोरोना काल में करीब दो साल तक रीडिंग नहीं होने से बिलों में अचानक बढ़ोतरी हुई। उपभोक्ताओं की शिकायतों की जांच कर बिल संशोधित किए जा रहे हैं। पहले दिन 51 उपभोक्ताओं के बिलों में संशोधन किया गया और 55 हजार रुपये की राजस्व वसूली हुई।
विज्ञापन

शिविर में सहायक अभियंता अश्विनी कुमार, जेई परम सिंह चौहान, ब्लॉक प्रमुख आशा वर्मा, भीम दत्त वर्मा, रणवीर सिंह चौहान, अमर सिंह चौहान, ध्यान सिंह तोमर समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
इन उपभोक्ताओं को थमाए गए भारी-भरकम बिल
उपभोक्ता का नाम - बिल की धनराशि

- ज्ञान सिंह पंवार - कनबुआ 50,933 रुपये
- देवी सिंह, कोठा - 56,357 रुपये

- जालम सिंह, कोठा - 27,989 रुपये
- ताप सिंह, कोठा - 27,000 रुपये

- अतर सिंह तोमर, कोठा - 26,187 रुपये
- सरदार सिंह तोमर - 16,316 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें