फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: वीआईपी ड्यूटी पर कर्मचारी, मरीज परेशान

विज्ञापन
doon hospital - फोटो : चार दिन से खिल रही धूप, ठंड से मिली राहत
विज्ञापन
देहरादून। दून अस्पताल में एक फार्मासिस्ट के वीआईपी ड्यूटी और एक के अवकाश पर जाने से मरीजों की परेशानी बढ़ गई। ऐसे में बाहर वाली डिस्पेंसरी का एक काउंटर बंद रखना पड़ा।
विज्ञापन

मरीजों की परेशानी बढ़ी तो एक बजे दूसरा काउंटर शुरू किया गया। मरीजों के मुताबिक दवाइयां लेने के लिए उन्हें दो से ढाई घंटे तक लाइन में लगना पड़ा। मंगलवार को मरीजों की परेशानी तब बढ़ गई जब डिस्पेंसरी का एक काउंटर बंद मिला। ऐसे में ओपीडी के गेट तक मरीजों की कतार देखने को मिली।
बाहर वाली डिस्पेंसरी में एक फार्मासिस्ट और एक इंटर्न ने जिम्मेदारी संभाली। जबकि अंदर वाली डिस्पेंसरी में दो फार्मासिस्ट और दो इंटर्न ही रहे। यह परेशानी दो फार्मासिस्ट के एक साथ न रहने से आई है। वहीं दोपहर एक बजे मरीजों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए बाहर की डिस्पेंसरी का दूसरा काउंटर भी खोला गया।
विज्ञापन

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रविंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि मरीजों को परेशानी न हो इसके लिए मेन स्टोर से कर्मी को बुलाकर दूसरा काउंटर शुरू किया गया। मरीजों को कोई भी दिक्कत न हो इसका प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें