सभी आरटीए से परमिट संबंधी नियम होंगे समान
एसटीए बैठक में तय किया गया है कि सभी संभागीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) के परमिट संबंधी नियम समान होंगे। इसके तहत ठेका गाड़ी से लेकर माल वाहन और सार्वजनिक यातायात वाहनों के नियम शामिल हैं। एसटीए का कहना है कि नियमों में सरलता लाने के लिए तमाम मामलों में फैैसला लेने का अधिकार आरटीए बैठक के बजाय सीधे आरटीओ को दिया गया है। इस संबंध में आरटीए को पत्र भेजा जाएगा।