सेंट ज्यूड्स स्कूल में आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता का खिताब सेंट जोजफ्स अकादमी के नाम रहा। दूसरे स्थान पर सेंट थोमस कॉलेज की टीम रही। स्कूल में आयोजित इंटर स्कूल सीनियर इंग्लिश वाद-विवाद प्रतियोगिता, एक मास्टर शेफ प्रतियोगिता और कहानी कहने की एक कला प्रतियोगिता में छात्रों ने हुनर दिखाया।
प्रतियोगिता में सेंट थाॅमस कालेज, हिल्टन स्कूल, समर वैली स्कूल, सेंट जोजफ्स अकादमी, कारमन स्कूल, ओक ग्रोव स्कूल मसूरी, द प्रेसीडेंसी इंटरनेशनल स्कूल, ऐन मैरी स्कूल, सेंट पैट्रिक अकादमी, द टोंस ब्रिज स्कूल, सेंट जूड्स स्कूल, विनबर्ग एलन स्कूल, श्रीराम सेंटेनियल स्कूल, द हेरिटेज स्कूल समेत विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। माइंडस्प्री इंटर-स्कूल में सामान्य ज्ञान, तार्किक सोच और रीजनिंग क्विज में समर वैली स्कूल प्रथम, सेंट जोजफ्स स्कूल द्वितीय जबकि टोंस ब्रिज स्कूल त़ृतीय स्थान पर रहा।
पावर प्वाइंट प्रतियोगिता ड्रीम इट स्क्रिप्ट इट एंड प्रजेंट इट में सेंट जोजफ्स अकादमी प्रथम, सेंट थामस कालेज द्वितीय स्थान पर रहा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स प्रोजेक्ट मेकिंग प्रतियोगिता में सेंट पैट्रिक अकादमी व सेंट ज्यूड्स स्कूल के बीच अंकों का अंतर बराबर रहा। मेजबान होने के नाते सेंट ज्यूड्स ने सेंट पैट्रिक अकादमी को ट्राफी दी। स्कूल की प्रधानाचार्य एम. गार्डनर ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।