फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बीआईएस के रजिस्टर्ड दुकानों से ही सामान खरीदने की दी सलाह

विज्ञापन
विज्ञापन
Iजागरूकता कार्यक्रम में एलजीबीटी समुदाय को दी सामान खरीदते समय मानकों की जानकारीI
विज्ञापन




भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में एलजीबीटी समुदाय के लोगों को विभिन्न तरह की खरीदारी करने के लिए मानकों की जानकारी दी गई। बीआईएस के उपनिदेशक सचिन चौधरी ने बीआईएस के रजिस्टर्ड दुकानों से ही सामान खरीदने की सलाह दी।



कहा कि भारतीय मानक ब्यूरो ने विभिन्न उत्पादों के लिए मानक तैयार किए हैं। यदि बीआईएस के रजिस्टर्ड उत्पाद में किसी तरह की परेशानी आती है तो उपभोक्ता इसकी शिकायत कर सकता है। कहा कि बीआईएस से रजिस्टर्ड सुनारों के लिए दुकान में बीआईएस का लोगो लगाना अनिवार्य है। सहायक निदेशक भाविक राजगोर ने बीआईएस एप के बारे में जानकारी दी। बताया कि इस एप के माध्यम से उत्पाद की गुणवत्ता की जांच की जा सकती है। ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी बताया कि बच्चों के खिलौनों को अनिवार्य आईएसआई मार्क की श्रेणी में शामिल किया गया है। कोई भी दुकानदार बिना आईएसआई मार्क के खिलौने नहीं बेच सकता। इस दौरान अदिति शर्मा, रिसोर्स पर्सन बिशन रावत, संजना, आयशा, विकास, पायल गुरुंग, सुम्मी राजपूत, सोनिया, अनुष्का आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें