फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Football Tournament: 49 वां जैकी मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज,  32 टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला

Sun, 24 Jul 2022 04:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी

सार

सेंट जार्ज कालेज में 49वां जैकी मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट के शुभारंभ पर फुटबालर मनीष मैठानी ने कहा कि सभी खिलाड़ी खेल भावना से खेलें।फुटबाल को आगे बढ़ाने के लिए स्कूल स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित होनी चाहिए।
विज्ञापन
खिलाड़ियों से मिलते अतिथि। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेंट जार्ज कालेज में 49वां जैकी मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट शनिवार से शुरू हुआ। पहले दिन तीन मैच खेले गए। टूर्नामेंट में 32 टीमें शिरकत कर रहीं हैं। दो साल बाद आयोजित टूर्नामेंट का शुभारंभ फुटबालर मनीष मैठानी और कालेजके प्रधानाचार्य ब्रदर जोसफ एम जोसफ ने किया।

विज्ञापन


इस मौके पर मैठानी ने कहा कि सभी खिलाड़ी खेल भावना से खेलें। कहा कि फुटबाल को आगे बढ़ाने के लिए स्कूल स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित होनी चाहिए। बच्चों को पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में शामिल होना चाहिए। कालेज के प्रधानाचार्य ब्रदर जोसफ एम जोसफ ने कहा कि खुशी की बात है कि कोरोना काल के बाद टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा। बताया कि जैकी फुटबाल टूर्नामेंट मसूरी-देहरादून का सबसे प्रसिद्ध टूर्नामेंट है।

उधर, टूर्नामेंट के पहले दिन तीन मैच खेले गए। पहला मैच सेंट जार्ज कॉलेज बी और मसूरी ब्वायज एंड गर्ल्स के बीच खेला गया, जिसमें सेंट जार्ज 10-0 से विजयी रहा। दूसरा मैच द ओएसिस स्कूल और गुरु नानक फिफ्थ सेंटनेरी स्कूल के बीच हुआ, जो 2-2 से ड्रा रहा।

ये भी पढ़ें...Rudraprayag : अस्पताल के शौचालय में नाबालिग का प्रसव, जच्चा-बच्चा दोनों की मौत

तीसरा मैच वायनबर्ग एलन स्कूल और निर्मला इंटर कॉलेज के बीच खेला जो ड्रा रहा। इस मौके पर उप-प्रधानाचार्य ब्रदर शाजू थॉमस, ब्रदर पीयू जॉर्ज, स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर आनंद थापा, कलम सिंह बर्थवाल, भवनेश नेगी मौजूद रहे। रोहन चमोली, सुशांत आले, महेंद्र सिंह रावत, पुष्कर सिंह गुंसाई, जीवन सिंह बिष्ट, सतीश चंद्र, एसपी जोशी ने रेफरी की भूमिका निभाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें