फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसएससी ने एक साथ घोषित किया 21 भर्ती परीक्षाओं का परिणाम, यहां करें चेक

Sat, 07 Sep 2019 10:09 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पहली बार एक साथ 21 भर्ती परीक्षाओं का परिणाम घोषित किया है। इन परीक्षाओं में कुल 313 पदों पर मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।

विज्ञापन


आयोग की ओर से चयनित अभ्यर्थियों का सत्यापन 23 सितंबर से शुरू किया जाएगा। आयोग ने पारदर्शिता के लिए लिखित परीक्षा में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थियों की ओएमआर शीट वेबसाइट पर जारी की है। इससे अभ्यर्थी अपनी ओएमआर से अंकों का आकलन कर सकते हैं। 

चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि 19 मई से 9 जून 2019 तक विभिन्न विभागों में रिक्त 392 पदों की लिखित परीक्षा आयोजित की थी। चयनित अभ्यर्थियों की सूची आयोग की वेबसाइट पर जारी की गई है।
विज्ञापन


आरक्षित श्रेणी के पदों पर अभ्यर्थियों के न्यूनतम अंक प्राप्त न करने से खाली हैं। सहायक लेखाकार पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की टाइपिंग परीक्षा ली जाएगी। इसके लिए जल्द ही आयोग टाइपिंग परीक्षा तय करेगा। बाकी पदों पर चयनित अभ्यर्थियों का सत्यापन 23 सितंबर से शुरू किया जाएगा। 

विज्ञापन

वेबसाइट पर देखें ओएमआर शीट

जिसमें शोध अधिकारी, डेंटल हाइजिनिस्ट, पर्यवेक्षक बकरी, तबला वादक, मैकेनिक, टायर निरीक्षक, सहायक भंडारपाल, क्रीड़ा सहायक, केमिस्ट, प्रयोगशाला सहायक, उद्यान विकास शाखा वर्ग-दो पदों पर चयनित अभ्यर्थियों का सत्यापन 23 व 24 सितंबर को आयोग कार्यालय में होगा।

इसी तरह प्रयोगशाला फार्मेसी मत्स्य निरीक्षक, रेशम प्रदर्शक, सहकारिता पर्यवेक्षक, मधु विकास निरीक्षक वर्ग-दो, सहायक भंडारपाल, वैज्ञानिक सहायक, सहायक खाद्य निरीक्षक, सहकारी निरीक्षक, सहायक विकास अधिकारी, अन्वेषक कम संगणक, मशीन सहायक, पर्यवेक्षक कैनिंग, इलेक्ट्रिीशियन, कैटलॉगर, पर्यवेक्षक पाककला, केयर टेकर, फिटर मैकेनिक पदों पर चयनित अभ्यर्थियों का सत्यापन 25 सितंबर को किया जाएगा। 

आयोग ने लिखित परीक्षाओं में पारदर्शिता के लिए सभी अभ्यर्थियों की ओएमआर शीट वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जारी की है। जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी है, वे अपनी ओएमआर शीट से अंकों का आकलन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें