फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी पर सोते मिले एसआई समेत 12 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Fri, 20 Oct 2017 01:05 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
देहरादून पु‌लिस - फोटो : file photo
विज्ञापन
रुड़की में एसएसपी ने छापेमारी की तो चौकियों और ड्यूटी पर पुलिसकर्मी सोते मिले। जबकि कुछ ड्यूटी से गायब मिले। लापरवाही मानते हुए एसएसपी ने एसआई समेत 12 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन


एसएसपी हरिद्वार कृष्ण कुमार वीके ने बुधवार की सुबह करीब चार बजे पुलिसक चौकियों पर छापा मारा। एसएसपी ने काली नदी चेकपोस्ट पर छापा मारा तो पुलिसकर्मी चौकी में सोते हुए मिले।

चौकी क्षेत्र के जिन प्वाइंटों पर गश्त और पिकेट तैनात थी। वह भी गायब मिली। इसके बाद एसएसपी ने मंडावर चेक पोस्ट पर छापे मारे। यहां भी पुलिसकर्मी सोते हुए मिले। सिडकुल थाना क्षेत्र के राजाजी स्कूल के पास लगाई गई पुलिस पिकेट पर तैनात जवान भी गायब मिले। इस एसएसपी ने चौकी इंचार्ज समेत 12 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। 
विज्ञापन


सस्पेंड पुलिसकर्मी 
एसआई उमेश कुमार, कांस्टेबल नरेंद्र चौहान, जुगल किशोर, कपिल कुमार, विनित ममगाईं, दीपक राणा, योगराज, सुबोध, नवीन, शमशेर सिंह, दिनेश तथा योगराज शामिल हैं। 

एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने बताया कि ड्यूटी में लापरवाही किसी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें