फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसजी के छात्रों ने ली हिमालय बचाने की शपथ

विज्ञापन
एसएसजी पब्लिक स्कूल में हिमालय बचाव की शपथ लेते छात्र। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
हिमालय बचाअे अभियान के तहत एसएसजी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने हिमालय बचाने की शपथ ली। प्रधानाचार्य नीरू सोनी ने छात्रों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि देश के पर्यावरण को संतुलित बनाने में हिमालय का बहुत बड़ा योगदान है। हिमालय, जल-जीवन और पर्यावरण का आधार है। हिमालय में कई ऐसे जीव-जंतु और वनस्पति पाए जाते हैं जो वर्तमान में विलुप्ति की कगार पर हैं। जिन्हें सिर्फ संरक्षित कर ही बचाया जा सकता है। हर साल ग्लोबल वॉर्मिंग के कारण धरती का तापमान बढ़ रहा है। बादल फटने, बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाएं हो रही हैं। जिसके लिए पूरी तरह से मनुष्य ही जिम्मेदार है। मोटर वाहनों, एसी, फ्रिज का कम इस्तेमाल कर धरती के तापमान को बढ़ने से रोका जा सकता है। कहा कि सभी के प्रयासों से ही हिमालय को संरक्षित किया जा सकता है। इस अवसर पर प्रबंधक अमित सोनी, प्रधानाचार्य नीरू सोनी, नैना, खुशी, रिचा, आरव, वेदांश, शिवम, अभिजीत, गौरव, शगुन, अनुज, अभिषेक, यश, अमरजीत, वर्षा, रुचि, रेखा, सुनिता, अमिता, शिवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें