फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया हरितालिका तीज उत्सव

विज्ञापन
रसूलपुर में आयोजित हरितालिका तीज में मेहंदी दिखाती महिलाएं। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
अखंड सौभाग्य की मंगलकामना के साथ महिलाओं ने सोमवार को हरितालिका तीज धूमधाम से मनाया। महिलाओं ने निर्जल व्रत रखकर शिव परिवार की पूजा-अर्चना की। सुबह भजन-कीर्तन और शाम को मिट्टी से बने शिव परिवार का सामूहिक पूजन कर महिलाओं ने अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मांगा। सोमवार को शिव मंदिरों में सुबह से शाम तक व्रती महिलाओं का तांता लगा रहा। सोमवार और हरितालिका तीज दोनों एक ही दिन पड़ने के कारण इस बार की हरितालिका तीज का महत्व भी खासा बढ़ गया। मोहल्लों और कॉलोनियों में जगह-जगह महिलाओं ने समूह बनाकर गौरी-शंकर का श्रृंगार पूजन कर कथा सुनी। अब मंगलवार को महिलाएं सुबह पूजन कर व्रत का पारण करेंगी। शिव परिवार को दूध, दही, घी, मधु, शर्करा और मिष्ठान कर भोग लगाया गया। कथा श्रवण के बाद विधि पूजन और रात्रि जागरण किया गया। घरों में दीप जलाए गए। सेलाकुई, तेलपुर, कालसी, हरिपुर, डाकपत्थर, विकासनगर सभी जगहों पर मंदिरों में सुबह से शाम तक महिलाओं का आना-जाना लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें