कोतवाल धीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एसएसबी कमांडेंट दामोदर प्रसाद मीना और असिस्टेंट कमांडेंट संतोष भी मौके पर पहुंचे और बीओपी में मौजूद जवानों से घटना के बारे में जानकारी ली।
कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि जवान अक्षौवर सिंह पुत्र देवव्रत सिंह बिहार के कैमूर जिले के ग्राम रमावतपुर जमपुरकाला का रहने वाला है। जवान ने आत्महत्या क्यों की इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव का संयुक्त चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराने के बाद एसएसबी को सौंप दिया। असिस्टेंट कमांडेंट ने बताया कि जवान का शव सम्मान के साथ उसके घर बिहार के लिए रवाना कर दिया गया है।
आत्महत्या करने वाला एसएसबी जवान अक्षौवर सिंह 2014 में एसएसबी में भर्ती हुआ था। साथी जवानों ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। वह 16 दिसंबर को ही छुट्टी काटकर घर से ड्यूटी पर लौटा था। साथी जवानों के मुताबिक उन्होंने अक्षौवर सिंह को कभी तनाव की स्थिति में नहीं देखा। उसके इस आत्मघाती कदम से साथी जवान भी स्तब्ध हैं।
घटना के वक्त बीओपी में मौजूद थे तीन और जवान
जवान के आत्महत्या करने की घटना के वक्त चामीगाड़ बीओपी में अक्षौवर सिंह के अलावा तीन जवान मौजूद थे। बताया गया कि बीओपी का अन्य फोर्स इन दिनों जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी पर जाने के चलते बीओपी में चार जवान ही तैनात थे।