फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा से रहस्यमय तरीके से लापता हुआ एसएसबी का जवान अपने घर जम्मू-कश्मीर पहुंचा

Mon, 13 Jul 2020 02:17 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
लापता एसएसबी का जवान राजेंद्र चंद्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शुक्रवार को यहां से रहस्यमय तरीके से लापता हुआ एसएसबी का जवान जम्मू-कश्मीर में उधमपुर जिले का चिनैनी निवासी कांस्टेबल सही सलामत अपने घर पहुंच गया है।

विज्ञापन


चिनैनी निवासी राजेंद्र चंद्र (35) पुत्र शंकर चंद्र एसएसबी की 11वीं बटालियन में हेड कांस्टेबल है। छह जुलाई को वह बटालियन के साथ श्रीनगर से डीडीहाट के लिए रवाना हुआ। शुक्रवार को बटालियन अल्मोड़ा पहुंची। दिन में करीब एक बजे जवान अपने साथियों के साथ था, लेकिन शाम को वह एसएसबी मुख्यालय नहीं पहुंचा।

अधिकारियों के निर्देश पर अन्य जवानों ने उसे कार्यालय के विभिन्न हिस्सों में ढूंढा पर वह नहीं मिला। इसके बाद एसएसबी अधिकारियों और जवानों में हड़कंप मच गया। काफी खोजबीन करने के बाद शनिवार को एसएसबी के अधिकारियों ने अल्मोड़ा कोतवाली पुलिस में जवान की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि लापता जवान चिनैनी (उधमपुर) अपने घर पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि अल्मोड़ा पुलिस से फोन पर हुई बातचीत में जवान के भाई ने इसकी पुष्टि की है। जवान रास्ते से यूनिट को छोड़कर घर क्यों लौटा, इस बारे में फिलहाल कुछ जानकारी नहीं मिल सकी है। जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें