फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar: श्रीयंत्र टापू के पास नदी का जल स्तर बढ़ने से फंसा ट्रक, जल पुलिस ने चालक और हेल्पर को किया रेस्क्यू

Fri, 10 Apr 2026 06:32 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल

सार

ट्रक श्रीयंत्र टापू के पास खनन सामग्री उठाने के लिए ले जाया गया था, इसी दौरान बांध से पानी छोड़े जाने से अचानक जल स्तर बढ़ गया।
विज्ञापन
ट्रक नदी में फंसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीनगर में शुक्रवार को श्रीयंत्र टापू के पास एक ट्रक नदी की तेज धारा में फंस गया। बड़ी मुश्किल से जल पुलिस ने ट्रक में मौजूद चालक व हेल्पर को रेस्क्यू किया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि घटना दोपहर करीब दो बजे की है। ट्रक श्रीयंत्र टापू के पास खनन सामग्री उठाने के लिए ले जाया गया था, इसी दौरान बांध से पानी छोड़े जाने से अचानक जल स्तर बढ़ गया। इससे ट्रक नदी में ही फंस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआई मुकेश भट्ट ने बताया कि इसकी सूचना मिलते ही जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रॉफ्ट के जरिए सबसे पहले ट्रक में मौजूद चालक व हेल्पर का रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित निकाला गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें