फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar: अलकनंदा में डूबे एनआईटी के छात्र का नहीं लगा सुराग, छात्रों ने सर्च ऑपरेशन में देरी का लगाया आरोप

Mon, 27 Apr 2026 05:10 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल

सार

छात्र अपने दोस्तों के साथ अलकनंदा नदी तट पर नहाने गया था। इस दौरान वह अचानक अनियंत्रित हो गया और नदी में बह गया।
विज्ञापन
छात्र धरने पर बैठै - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनआईटी श्रीनगर के बीटेक तृतीय वर्ष (कंप्यूटर साइंस) के तेलंगाना निवासी छात्र के रविवार को अलकनंदा नदी में डूबने के बाद से अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। सर्च ऑपरेशन में कथित देरी और संसाधनों की कमी से आक्रोशित छात्रों ने सोमवार को संस्थान का परिसर बंद करा दिया। चिलचिलाती धूप में धरने पर बैठे छात्रों ने प्रशासन और बचाव दलों पर लापरवाही का आरोप लगाया। इस दौरान उन्होंने हुए तलाशी अभियान में एनडीआरएफ को शामिल करने की मांग की।

विज्ञापन


Srinagar: अलकनंदा के तेज बहाव में बहा एनआईटी में पढ़ रहा तेलंगाना का छात्र, चार दोस्तों के साथ गया था नहाने

मूल रूप से तेलंगाना निवासी आनंद सोहन रविवार, 26 अप्रैल को अपने दोस्तों के साथ अलकनंदा नदी तट पर गए थे, जहां नहाते समय वह डूब गए। घटना के समय मौजूद रहे छात्र अमन ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद 112 पर सूचना दी गई थी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन बचाव टीम (एसडीआरएफ) के पास करीब डेढ़ घंटे तक कोई उपकरण नहीं था। छात्रों का आरोप है कि बचाव दल यात्रा ड्यूटी में व्यस्त होने का हवाला देता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें