फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar: कोटी गांव में गुलदार ने बुजुर्ग महिला को बनाया निवाला, 100 मीटर तक घसीटता ले गया, शोर मचाने पर भागा

Thu, 20 Nov 2025 07:05 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल

सार

Srinagar News: गिन्नी देवी अपनी बहु व अन्य महिलाओं के साथ गांव के पास ही घास लेने गई थी। इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने गिन्नी देवी पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीनगर में खंडाह के समीपवर्ती कोटी गांव की एक 65 वर्षीय महिला को गुलदार ने निवाला बना लिया। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। इस दौरान ग्रामीणों ने गुलदार को आदमखोर घोषित कर तत्काल मारने की मांग की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, घटना करीब दोपहर बाद साढ़े तीन बजे की बताई जा रही है। कोटी गांव की गिन्नी देवी अपनी बहु व अन्य महिलाओं के साथ गांव के पास ही घास लेने गई थी। इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने गिन्नी देवी पर हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि गुलदार उन्हें घसीटते हुए करीब 100 की दूरी तक ले गया। इस दौरान उसने उन पर गहरे जख्म कर दिए। साथ की महिलाओं द्वारा शोर किए जाने पर किसी तरह गुलदार ने गिन्नी देवी को छोड़ा। लोग जब घटनास्थल पर पहुंचे तो गिन्नी देवी की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


Chamoli: लापता महिला जंगल में मिली, भालू ने हमला कर किया बुरी तरह घायल, रात भर एक पेड़ के सहारे छिपी रही

विज्ञापन

इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्राम प्रधान करिश्मा देवी ने कहा कि इस क्षेत्र में गुलदार द्वारा महिला को मारने की घटना से ग्रामीण भयभीत हैं। बीते दिवस एक बछिया को भी गुलदार ने अपना निवाला बनाया था।

उन्होंने गुलदार को आदमखोर घोषित कर तत्काल मारने की मांग की है। वन क्षेत्राधिकारी दिनेश नौटियाल ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की पूरी टीम घटनास्थल पर पहुंच गई थी। सुरक्षा की दृष्टि पूरे क्षेत्र में गश्ती दल तैनात कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा आगे की कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें