फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत स्वच्छता अभियानः उत्तराखंड का ये शहर हुआ खुले में शौच मुक्त

Thu, 22 Jun 2017 07:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
toilet
विज्ञापन
श्रीनगर पालिका के नाम एक और उपलब्धि जुडने जा रही है। पालिका क्षेत्र को जल्द ही भारत सरकार से खुले में शौच मुक्त होने का प्रमाण पत्र मिलेगा। प्रमाण पत्र के लिए केवल कागजी कार्रवाई ही शेष रह गई हैं। श्रीनगर शहर वर्तमान में खुले में शौच मुक्त हो गया है। 
विज्ञापन


पालिका अध्यक्ष विपिन मैठानी ने बताया कि पालिका क्षेत्र को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए नवंबर 2015 से मुहिम शुरू की गई थी। जिसके तहत पालिका क्षेत्र में 85 व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण किया गया है। जबकि 12 सामूहिक शौचालय पालिका क्षेत्र में पूर्व से ही निर्मित हैं।

इनमें शुलभ शौचालय भी शामिल हैं। मैठानी ने बताया कि  पूर्व में वार्ड संख्या तीन व सात में कुछ कमी थी। लेकिन अब यह दोनों वार्ड भी पूरी तरह खुले में शौच मुक्त हो चुके हैं। स्वच्छ भारत अभियान के राज्य मिशन मैनेजर रविशंकर बिष्ट ने बताया कि श्रीनगर को खुले में शौच मुक्त घोषित किए जाने के लिए औपचारिकताएं रह गई हैं।
विज्ञापन


जिसके तहत क्षेत्र के सभी स्कूली छात्रों, अभिभावकों व शिक्षकों के साथ ही सामाजिक संस्थाओं से सर्वेक्षण कराया गया है। सर्वेक्षण की रिपोर्ट पालिका राज्य सरकार को सौंपेगी। राज्य सरकार इस रिपोर्ट को भारत सरकार के शहरी विकास मंत्रालय को सौंपेगी।

मंत्रालय की टीम शहर का स्थलीय निरीक्षण कर पालिका को खुले में शौच मुक्त का प्रमाण पत्र जारी करेगी। बिष्ट ने कहा कि प्रमाण पत्र छह माह के लिए दिया जाता है। हर छह माह में प्रमाण पत्र का नवीनीकरण होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें