फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar: मोर्चरी के पास बिना चालक के दौड़ पड़ी एंबुलेंस; तीन वाहनों को मारी टक्कर, घर की बाउंड्री वॉल टूटी

Thu, 18 Jun 2026 07:21 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल

सार

एंबुलेंस एक मरीज को लेकर देहरादून जा रही थी।इसी दौरान चालक किसी कार्य से कुछ देर के लिए एंबुलेंस से नीचे उतर गया। तभी एंबुलेंस अचानक आगे बढ़ने लगी।
विज्ञापन
बिना चालक के दौड़ पड़ी एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीकोट स्थित बेस चिकित्सालय की पुरानी मोर्चरी के पास बृहस्पतिवार दोपहर एक बड़ा हादसा उस समय होने से बच गया, जब एक एंबुलेंस अचानक बिना चालक के ही आगे बढ़ गई। बेकाबू एंबुलेंस ने रास्ते में खड़े तीन वाहनों और एक मकान की बाउंड्री को क्षतिग्रस्त कर दिया।

विज्ञापन


घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना दोपहर करीब 2.30 बजे की है। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस एक मरीज को लेकर देहरादून जा रही थी। वाहन में मरीज के साथ उसके परिजन भी सवार थे। इसी दौरान चालक किसी कार्य से कुछ देर के लिए एंबुलेंस से नीचे उतर गया। तभी एंबुलेंस अचानक आगे बढ़ने लगी।
विज्ञापन


स्थिति को भांपते हुए चालक ने दौड़कर एंबुलेंस को रोकने का प्रयास किया और दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। इस दौरान एंबुलेंस अनियंत्रित होकर आगे बढ़ती रही और रास्ते में खड़े तीन वाहनों को क्षतिग्रस्त करते हुए एक मकान की बाउंड्री से जा टकराई। हादसे में एंबुलेंस में सवार लोगों तथा चालक को मामूली चोटें आई हैं।

यमुनोत्री हाईवे पर हादसा: बीमार महिला को लेने जा रहा वाहन पत्थर गाड़ के पास छोटे हाथी से टकराया

विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि घटना के समय सड़क पर अधिक भीड़ नहीं थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना से क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

वहीं, श्रीनगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे हैं। क्षति का आकलन किया जा रहा है तथा मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें